logo

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहनों को देंगे तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी अकाउंट में

ववम.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री मंईयां सम्माय योजना की लाभुक महिलाओं को लिए अच्छी खबर है। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को रक्षा बंधन पर तोहफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते है कि रक्षा बंधन के दिन ही झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत उपहार स्वरूप महिलाओं के अकाउंट में एक हजार रूपया भेजा जाए। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से 151 महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपया भेजेंगे। इसके साथ ही झारखंड में इस योजना की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। जिन महिलाओं द्वारा भरे गए अकाउंट में कोई त्रुटी नहीं पाई जाएगी उनके खाते में एक हजार रूपये जाने शुरू हो जाएंगे और हर महीने की 15 तारीख को राशि खाते में चली जाएगी।


झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच के करीब 48 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरूआती दिक्कत के बाद इस योजना में पंजीयन ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार तक 29 लाख आवेदन आ चुके है। इस योजना को लेकर मिल रहे उत्साह से मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे है। सोमवार को उन्होने योजना के पंजीयन की रफ्तार को लेकर पोस्ट किया कि पंचायत से लेकर ज़िलों, विभागों एवं मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद दिया है। 


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि सोमवार शाम सात बजे तक करीब 29 लाख बहनों का सफलतापूर्वक निबंधन हो चुका है। मध्य रात्रि तक यह आंकड़ा 30 लाख पार कर जाने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि पंचायत से लेकर जिलों, विभागों एवं मंत्रालय के सभी कर्मियों को साधुवाद, जिनकी मेहनत से यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। इस माह के अंत से पहले सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त भेज दी जायेगी। सरकार यह योजना फरवरी से ही लागू करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की साजिशों को नाकाम करने में समय लगा। 

Tags - Mainiyan Samman Yojana Jharkhand Chief Minister Mainiyan Samman Yojana Hemant Soren gift on Rakshabandhan 1 thousand rupees